khabar abhi tak

निवेशकों में ट्रंप के टैरिफ से खौफ, शेयर मार्केट में आई तेज गिरावट, इन सेक्टर्स के स्टॉक्स सबसे अधिक टूटे

 
नई दिल्ली.
अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेस्क आज 32 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,754 पर खुला। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.82 फीसदी या 671 अंक की गिरावट के साथ 80,115 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.71 फीसदी या 176 अंक की गिरावट के साथ 24,535 पर ट्रेड करता दिखा।

आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। आईटी शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी 1.24 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 1.23 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.42 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.71 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.79 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.88 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.76 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.70 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.82 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.53 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.12 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak