khabar abhi tak

तिलवारा स्कूल के पास गांजा लेकर भागने की फिराक में युवक पकड़ाया, देखें वीडियो



जबलपुर।
तिलवाारा स्कूल के पास सोमवार की रात एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। यह युवक गांजा लेकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से पांच किलो से अधिक गांजा बरामद कर लिया है।

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान बिलाबांग स्कूल रोड़ के पास एक लड़का हाथ में सफेद रंग का थैला लिये दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम रमनगरा निवासी शिवम पटैल बताया। हाथ में लिये थैले को चैक करने पर उसमें 3 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है? 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak