khabar abhi tak

नगर निगम में बैठक शुरू होते ही हंगामा, फिर दिया धरना, देखें वीडियो

 


जबलपुर।
नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक में गुरूवार को हंगामा होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को शुरू होते ही फिर बवाल खड़ा हो गया। मामला था विपक्ष की महिला पार्षद पर टिप्पणी करने का। हुआ यह कि महिला पार्षद मुकीमा अंसारी अपने विषय पर बात रख रही थीं। तभी एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी ने टिप्पणी कर दी कि अगर आप चल नहीं सकती हैं तो बैसाखी लेकर चलिए। बस, पिफर क्या था। विपक्ष के बीच जमकर नारे बाजी के साथ एमआईसी सदस्य से माफी कहने पर कहते हुए हंगामा होने लगा।

कांग्रेस पर भी लगा आरोप

हंगामें के दौरान प्रदेश की महिलाओं पर कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी भी उछल गई। सत्ता पक्ष कांग्रेस जनों से भी माफी पर आमादा हो गया। दोनों ओर से बहसबाजी और वाकयुद्ध छिड़ गया।

सदन को किया स्थगित

सदन अध्यक्ष रिंकू विज ने हो-हंगामा को देखते हुए अल्पकालीन सदन को स्थगित कर दिया। इस दौरान दोनों ओर के लोग रायशुमारी करते रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak