khabar abhi tak

गुलाबी गैंग ने अहातों में तोडफ़ोड़ की, आग लगाने की कोशिश भी की, मची अफरातफरी, देखते रहे पुलिस कर्मी

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक बार फिर गुलाबी गैंग ने अवैध शराब दुकान व अहातों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज दोपहर में गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा के नेतृत्व में महिलाएं फवारा चौक स्थित शराब दुकानों के आसपास चल रहे अवैध अहातों पर पहुंचकर तोडफ़ोड़ कर दी। यहां तक कि अहातों में आग लगाने की कोशिश की गई। गैंग की महिलाओं को देख भगदड़ व अफरातफरी मच गई थी। 
                                                                 हालात बिगड़ते देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और मौके पर आकर गुलाबी गैंग से माफी मांगी। संचालकों ने भरोसा दिलाया कि सोमवार से दुकानें नहीं खोलेंगे। हालांकि  पूर्णिमा वर्मा ने सख्त चेतावनी दी, यदि अवैध अहाते बंद नहीं हुए तो जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन इन स्थानों को आग के हवाले कर देंगे। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी गैंग की महिलाओं ने बस स्टैंड के पास शराब दुकान और आसपास के अहातों पर दबिश देकर तोडफ़ोड़ की थी। उस दौरान भी दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि अवैध अहातों का संचालन बंद करें। इसके बाद भी आज रविवार को जब फवारा चौक क्षेत्र में फिर से अहाते खुले मिले तो गुलाबी गैंग ने दोबारा धावा बोला। विवाद बढऩे पर दुकानदारों को हाथ जोड़कर खड़े होना पड़ा और आगे से कारोबार बंद करने का वादा करना पड़ा। गैंग की प्रमुख पूर्णिमा वर्मा ने इस दौरान छिंदवाड़ा पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि पुलिस इन अवैध अहातों से नियमित हफ्ता वसूलती है, इसी वजह से कभी ठोस कार्रवाई नहीं होती। जब तक पुलिस हफ्ता लेती रहेगी, तब तक ऐसे कारोबार फलते-फूलते रहेंगे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर पुलिस उपस्थित थी लेकिन उन्होंने न तो महिलाओं को रोका और न ही विवाद सुलझाने की कोशिश की। इसकी वजह से हालात इतने बिगड़ गए कि अहाते में आग लगाने तक की नौबत आ गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak