khabar abhi tak

महिला बंदियों की बनाई राखियां फौजी भाईयों बांधेगी जैन बहनें


500 राखियों का सामान जेल पहुंचाया, वीर जवानों को समर्पित एक अद्भुत पहल

जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद जेल में निरूद्ध महिलाओं के हाथों से बनी राखियां न केवल घर-समाज में इस्तेमाल करेंगी बल्कि देश की सेवा करने वाले फौजी भाइयों की कलाई में भी बांधेंगी। यह कहना है परिषद की केंद्रीय मंत्री, प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी सुनीता जैन का। जैन कहती हैं कि राखियां बनाने के लिए केंन्द्रीय कारागार में महिला बहनों को 500 राखियां बनाने का सामान दिया हैं। वे महिला बहनें स्वेच्छा से राखियां तैयार कर रही हैं। महिला बंदियों का कहना था कि इसके बहाने वे दूर-दराज रहने वाले भाईयों को याद करके राखियां तैयार करेंगी। 

श्रीमती जैन का उद्देश्य है कि ममता, त्याग और देशप्रेम से रचा यह बंधन हर फौजी याद रखेगा। राखी के माध्यम से जाने-अनजाने में जेल पहुंची महिला बंदी अपने सपनों को साकार कर सकेंगी और उनके द्वारा बनाई गई राखियां सरहद की हिफाजत करने वाले फौजियों की कलाईयों की शान बनेगी। परिषद की राष्ट्र्ीय उपाध्यक्ष डॉ विमला दीदी, संध्या कौशल, सविता जैन, स्नेहलता जैन, मौली जैन, पूजा विद्यार्थी का कहना है कि यह आयोजन आगामी 7 अगस्त को किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak