घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी। जिसकी लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। उस वक्त तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहाहै। घटना के बाद ग्रामीणजनों द्वारा पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही थी। पीडि़त परिवार पहले से ही खेती पर निर्भर है। अब पशुधन और खेती का सामान नष्ट होने से उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।
Tags
madhya-pradesh