khabar abhi tak

जबलपुर- भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने महानगर के सभी 967 बूथों में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी

जबलपुर।  भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं ने आज रविवार 31 अगस्त को शहर के सभी 967 बूथों में प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और उनकी बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया.

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम मध्यप्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह पश्चिम विधानसभा के नरसिंह वार्ड में बूथ क्रमांक 105 के अंतर्गत विवेक अग्रवाल के निवास पर, सांसद श्री आशीष दुबे आचार्य श्री विद्यासागर मंडल के बूथ क्रमांक 117 में अजय पटेल के निवास पर, विधायक अभिलाष पांडे कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अंतर्गत हनुमान वार्ड के बूथ क्रमांक 70 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना. इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak