khabar abhi tak

कजलियों में रेल यात्रियों को तोहफा, पटरी पर उतारी हाईस्पीड ' वंदे भारत ', प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

 


नई दिल्ली।
रेलवे में यात्रियों की पसंदीदा बनी वंदे भारत ट्रे्नों को देखते हुए कजलियों के दिन तीन हाईस्पीड ट्रे्नों को पटरी पर उतारा जा रहा है। इन ट्रे्नों का कजलियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। ये ट्रे्नें हैं अजनी-पुणे वंदे भारत एक्‍सप्रेस, केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और कटरा-अमृतसर वंदेभारत एक्‍सप्रेस। इनमें अंजनी-पुणे देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली हाईस्पीड ट्रे्न हैं, जो 73 किलोमीटर की रफ्तार से 12 घंटे में 881 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

रेलवे का मानना है कि  केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी ट्रेन कर्नाटक के दो महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी। बेलगावी एक प्राचीन शहर है जो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदेभारत ट्रेन तीर्थयात्रियों को ध्‍यान में रखकर चलाई जा रही है। इस ट्रेन से गोल्‍डन टेम्‍पल और वैष्‍णो माता के दर्शन साथ-साथ कर सकेंगे।

अजनी-पुणे वंदे भारत एक्‍सप्रेस टाइम-टेबल

ट्रेन संख्या 26101 पुणे से सुबह 6.25 बजे चलेगी और 18.25 बजे अजनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 26102 अजनी से सुबह 9.50 बजे रवाना होगी और 21.50 बजे पुणे पहुंचेगी। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन में 8 कोच 1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार होंगे, जिसमें 590 यात्रियों की बैठने की क्षमता है।

अभी दौड़ रही हैं ये वंदे भारत ट्रेनें

नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्‍सप्रेस

हुबली–पुणे वंदे भारत एक्‍सप्रेस

छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)–पुणे वंदे भारत एक्‍सप्रेस

जालना–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वंदे भारत एक्‍सप्रेस

बिलासपुर–नागपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस

मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्‍सप्रेस

इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–सोलापुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–मडगांव वंदे भारत एक्‍सप्रेस

मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्‍सप्रेस

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak