khabar abhi tak

' इंस्टा ' पर कमेंट से गुस्साया युवक स्कूल में घुसा, छात्र पर चलाया चाकू


जबलपुर। 
सोशल मीडिया पर अब कमेंट करना भी भारी पड़ रहा है। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें सिम्ब्यायसिस स्कूल के एक छात्र का इंस्टाग्राम पर कमेंट एक युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह शनिवार को चाकू लेकर स्कूल में घुस गया और उसने कमेंट करने वाले छात्र पर चाकू चला दिया। चाकूबाजी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली। उधर, मौका मिलते ही युवक भाग गया।

अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे ने बताया कि जिस युवक ने नाबालिग छात्र पर हमला किया है। उसका एक अन्य युवक के साथ इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल में घुसा और छात्र पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक चाकू युवक के गले में लगा था। चाकू चलाते युवक को देखकर छात्र के साथियों ने बीच-बचाव किया था। हो-हल्ला होते स्कूल का स्टाफ पहुंच गया था। मौके पर चाकू चमकाते हुए युवक भाग गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है लेकिन उधर, यह मामला सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को स्कूल से बाहर कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak