khabar abhi tak

एक सिगरेट के पैसे ने पकड़ा तूल, दो गुटों बने जान के दुश्मन


वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

जबलपुर। रांझी में रविवार की रात एक सिगरेट के पैसों ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो गुट एक-दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। दोनों पक्षों की ओर लाठियां चलने लगी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा।

रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी में प्रेम सोनकर की पान दुकान है। दुकान पर नीरज कुशवाहा आया था और उसने एक सिगरेट पी और सिगरेट के पैसे देने पर विवाद होने लगा। इस दौरान दुकान संचालक प्रेम बाहर आ गया और सिगरेट के पैसे देने पर झड़प होने लगी। इस दौरान बात बढ़ते हुए दोनों समुदाय पर आ गई थी। जरा सी देर में दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए। मौके पर कुछ लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करवाने की कोशिश भी की थी लेकिन विवाद बढ़ता गया और दोनों ओर से लाठियों से मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। पुलिस ने मारपीट में नौ लोगों के घायल होना बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak