khabar abhi tak

पिस्टल में मैग्जीन लोड करते बदमाश ' फैज ' पकड़ाया


देशी 1 पिस्टलए 2 मैगजीन एवं 10 कारतूस जब्त

जबलपुर। बाई के बगीचा के सामुदायिक भवन के पास अंधेरे में रविवार की रात पुलिस ने एक ऐसे बदमाश अंधेरदेव के रहने वाले फजले रब उर्फ फैज को पकड़ा है, जो देसी पिस्टल में मैग्जीन लगा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी बदमाश ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन वह पुलिस का घेरा नहीं तोड़ सका और पुलिस के हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैग्जीन सहित दस जिंदा कारतूस जब्त किए।

बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्घ तरीके से सामुदायिक भवन के पास दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक युवक खड़ा दिखा, जो पिस्टल में मैग्जीन भर रहा था। पुलिस ने युवक को ललकारा तो युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह दूसरी ओर पुलिस से घिर गया। पुलिस ने मौके पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास पिस्टल मिली थी। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर यह जानकारी ले रही है कि वह पिस्टल और कारतूस कहां से लाया था। वह किस प्रायोजन से वहां गया था। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, अतुल राजवैध, आरक्षक घनश्याम प्रसाद चौधरी, मोहित राजपतू, अनुराग, सैनिक सत्यम बिलौहा की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak