khabar abhi tak

' हमें मौका मिला तो छोड़ेंगे नहीं ', महिला सिपाहियों की दबी ' कला ' निकल आई बाहर, देखें वीडियो



थाना परिसर में रंगोली, गुब्बारे की सजावट 

जबलपुर। नगर निगम के स्वच्छता महोत्सव में शहर और देहात के पुलिस स्टेशन भी पीछे नहीं रहें। इन थानों में मौजूद महिला सिपाहियों के जहन में दबा कलाकार बाहर आ गया। उत्कृष्ट रांगोली के साथ गुब्बारों से थाने को दुल्हन की तरह सजा दिया। एसपी सम्पत उपाध्याय के मुताबिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं नगर निगम के उत्साहवर्धन के लिये समस्त थाना राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों शहर एवं देहात को थाना-कार्यालय परिसर में दीप जलाकर, रंगोली, आकर्षक विद्युत साज सज्जा, गुबारे से सजावट एवं परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु सूखे व गीले कचरे के लिये अलग-अलग डस्टबीन रखते हुये स्वच्छता महोत्सव मनाया।

पुलिस के जानकार कहते हैं कि इन थानों में मौजूद महिला सिपाही और अन्य ने अपनी कला को फर्श पर रांगोली के माध्यम से उकेरी है। महिला सिपाहियों का कहना था कि रांगोली बनाने का उन्हें मौका नहीं मिलता था। त्योहार के समय यदि उनकी ड्यूटी नहीं रहती थी तो वे घर पर रांगोली बना पाती थी, लेकिन स्वच्छता महोत्सव की वजह से उन्हें यह मौका मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak