अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंंवर रघुनाथ शाह के बालिदान दिवस पर बैठक में लिया फैसला
जबलपुर। अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस 18 सितंबर को आदिवासी संस्कृति के तहत मनाया जाएगा। यह फैसला सोमवार को गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ की बैठक में लिया गया है। बैठक में बताया गया है कि बलिदान दिवस के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बुलाने के लिए पत्र दिया गया है। इस दौरन संघ ने कटनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्णेश उईके को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। बैइक में बताया गया है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम 16 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी, जिला अध्यक्ष नेम सिंह मरकाम, संभागीय सचिव उत्तम सिंह ताराम, कार्यकारी अध्यक्ष अजय झारिया, राजेंद्र चौधरी, घनश्याम यादव, गया सिंह धुर्वे, राजेंद्र कापसे, मुक्तेश्वर राव, भानसिंह तेकाम, विजयसिंह मरावी, अंजना इवनाती, राहुल चौधरी, दिशा इवनाती, गनपत कोरी, नोखेलाल बरकड़े, युवराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
