khabar abhi tak

लोको पायलट सीट पर आ बैठा विक्षिप्त, बोला-ट्रेन मैं चलाऊंगा, यात्रियों में मचा हड़कंप

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच सोमवार 11 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्वालियर से कैलारस जाने वाली मेमू ट्रेन के इंजन पर एक शख्स अचानक से आ चढ़ा और लोको पायलट की सीट पर बैठते हुए पायलट से बोला- आज ट्रेन में चलाउंगा, सभी से बोलो जल्दी बैठ जाएं। सहायक लोको पायलट ने उसे पायलट कैबिन से उतरने को कहा तो शख्स ने हंगामा शुरु कर दिया और ट्रेन चलाने की जिद पर अड़ गया। बताया जा रहा है कि, शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसे काफी जद्दोजहद के बाद रेल कर्मचारियों और जीआरपी जवानों ने बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि युवक की हरकत चंद सैकंडों में ही स्टेशन पर आग की तरह फैल गई, जिसके चलते ट्रेन में बैठे यात्री घबराकर प्लेटफॉर्म पर उतरकर खड़े हो गए। लोगों को डर था कि, मानसिक विक्षिप्त शख्स पायलट सीट पर बैठा है। अगर हटाए जाने से पहले वो गलती से कोई बटन दबा दे, जिससे ट्रेन चल पड़े या किसी हादसे की चपेट में आ जाए तो उनकी जिंदगी संकट में पड़ सकती है। देखते ही देखते स्टेशन पर हड़कंप मच गया। कई यात्री ट्रेन चलाने की जिद पर अड़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने लगे। कई लोगों ने वीडियो भी रिकॉर्ड करना शुरु कर दिये, जो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

यहां से शुरु हुआ हंगामा

ग्वालियर से कैलारस के लिए मेमू शाम 4.55 बजे रवाना होती है। ये ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-3 पर करीब एक घंटे पहले आ जाती है। सोमवार को भी ये ट्रेन शाम 4 बजे से पहले प्लेटफार्म पर आ गई थी। ट्रेन के इंजन पर तैनात सहायक लोको पायलट की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। वे सहायक लोको पायलट की सीट पर बैठ गया। बस यहीं से हंगामा शुरू हो गया।

मेमू में होते हैं दो इंजन

मेमू ट्रेन में दो इंजन होते हैं। ये मानसिक विक्षिप्त ट्रेन के दूसरे इंजन (झांसी एंड) की तरफ चढ़ गया। जबकि, ट्रेन को आगरा एंड की तरफ से बिरला नगर से कैलारस की तरफ जाना था। बताया ये भी जा रहा है कि, इसी मानसिक व्यक्ति ने प्लेटफार्म नंबर-एक पर भी सोमवार को कुछ देर पहले यात्रियों के साथ हंगामा किया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak