khabar abhi tak

स्कूल में नर्सरी की छात्रा ने बोला राधे-राधे, प्रिंसिपल ने दी खौफनाक सजा, पीटते हुए मुंह पर चिपकाया टेप

रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां एक नर्सरी में पढऩे वाली तीन साल की बच्ची को स्कूल में राधे-राधे बोलने पर प्रिंसिपल ने न केवल उसकी कलाई पर थप्पड़ मारा, बल्कि उसके मुंह पर टेप भी चिपका दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

मामला तब सामने आया जब बच्ची के पिता, प्रवीण यादव ने नंदनी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई. प्रवीण ने बताया कि गत बुधवार की शाम को उनकी बच्ची स्कूल से घर लौटी और उसने बताया कि प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन ने उसे राधे-राधे बोलने पर बुरी तरह पीटा. इतना ही नहीं, उसने बच्ची के मुंह पर टेप भी चिपका दी, जिससे उसकी कलाई पर निशान पड़ गए. इसके अलावा, प्रवीण ने आरोप लगाया कि यह घटना जानबूझकर मानसिक प्रताडऩा का हिस्सा थी.

स्कूल के बाहर मचा बवाल

इस मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल के बाहर बवाल मच गया. बजरंग दल और कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ा कि स्कूल को भी बंद कर दिया गया. इसके बाद, हिंदूवादी कार्यकर्ता नंदनी नगर थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इस मामले में प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन के खिलाफ बीएनएस और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, मामले में पूरी जांच की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak