आगरा से पुलिस को चकमा देकर भागा ' जबलपुर का बदमाश '


सोते रह गए सुरक्षा गार्ड, हथकड़ी निकालकर रात के अंधेरे में बदमाश नदारद, पुलिस ने बदमाश को पकड़ने आगरा-जबलपुर के बीच बनाया सुरक्षा कॉरीडोर

जबलपुर। आगरा के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती एक जबलपुर का बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। यह बदमाश सायबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 15 जुलाई को इसे आगरा में जेल भेजा गया था। बदमाश के भागने के बाद पुलिस ने आगरा से लेकर जबलपुर तक बदमाश की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा कॉरीडोर बना दिया है। गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पाटन के रहने वाले संकेत यादव को सायबर ठगी के आरोप में उत्तरप्रदेश के कांसगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसे जेल भेज दिया गया था, जहां शुक्रवार को पेट दर्द और उल्टी की वजह से इसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस बंदी की निगरानी के लिए अजीत पांडे और जयंत कुमार को तैनात किया गया था।

2 बजे रात हथकड़ी निकालकर भागा बंदी

पुलिस के मुताबिक रात 2-3 के बीच आरोपी संकेत यादव दोनों गार्ड को चकमा देकर भाग गया था। दोनों गार्ड सो गए थे। गार्ड की नीद जब खुली तो उन्होंने संकेत को गायब पाया। गार्ड की सूचना पर पुलिस ने तत्काल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड छानबीन की थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

आगरा से जबलपुर तक नजर

पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर आगरा से लेकर जबलपुर तक पहरा बिठा दिया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  डिप्टी जेलर रामदास यादव ने बताया कि उसको इलाज के लिए आगरा ले जाया गया था। वह साइबर ठग है और कासगंज जेल में बंद था। 

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक एसपी की आवाज में संकेत को ठगी के आरोप में पकड़ा गया था। इसने आईपीएस अर्पणा कौशिक की आवाज निकालकर और फोटो लगाकर एक करोबारी को ठगा था। पुलिस ने सायबर एक्सपर्ट की मदद से उसका लोकेशन लेकर गिरफ्तार किया था। मौके पर उसके कब्जे से 75 सिम और चार्जर बरामद हुए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post