khabar abhi tak

ट्रंप टैरिफ से धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, इन स्टॉक्स मे तेज गिरावट

 
नई दिल्ली.
अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ भारत से इम्पोर्ट होने वाले सामान पर लगाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। बता दें कि इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कर चुके हैं. ट्रंप के भारत और रूसी तेल पर लगाए गए एक्स्ट्रा टैरिफ का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। 

ट्रंप पहले ही भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा चुके थे और अब रूसी तेल की खरीद पर भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया था। यह कल यानी 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। इस फैसले के बाद भारत पर कुल मिलाकर 50 प्रतिशत टैरिफ का भार आ गया है, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई और इसका नतीजा शेयर बाजार की गिरावट के तौर पर सामने आया है। 

सेंसेक्स और निफ्टी हुए धड़ाम

आज मंगलवार 26 अगस्त को जब बाजार खुला, तब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81,635.91 के मुकाबले गिरकर 81,377.39 पर खुला। इसके बाद सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही इसमें और भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 81,063.26 के स्तर तक पहुंच गया। यही नहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला। निफ्टी अपने पिछले बंद 24,967.75 से गिरकर 24,899.50 पर खुला और फिर देखते ही देखते 200 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24,763 पर कारोबार करता नजर आया।

ये शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित

इस गिरावट से बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर भी प्रभावित हुए। खासकर लार्जकैप कंपनियों के शेयर अचानक ही गिर गए। सन फार्मा के शेयर में 2.56 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अडानी पोट्र्स के शेयर 1.80 प्रतिशत, टाटा स्टील के 1.60 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के 1.10 प्रतिशत तक गिर गए। इन शेयरों ने पूरे बाजार को और नीचे गिरा दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak