khabar abhi tak

जबलपुर : बरगी बांध ओवर फ्लो, 9 गेट सुबह 11 बजे खोले गये, नर्मदा नदी के निचले क्षेत्रों मेें 4 फुट से ज्यादा बढ़ेगा पानी

जबलपुर. रानी अवंति बाई सागर लोधी परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज मंगलवार 26 अगस्त को सुबह 11 बजे इसके 9 जलद्वारों को 0.78 मीटर की औसत ऊंचाई तक खोल दिया गया. आज सुबह 11 बजे बांध अपनी पूर्ण क्षमता से अधिक भर चुका था.

सहायक यंत्री, बाढ़ नियंत्रण, बरगी बांध के अनुसार मंगलवार 26 अगस्त की सुबह 06 बजे बांध का जल स्तर 422.85 M आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता  3228.50 MCM(101.52 प्रतिशत) है। 

वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1585 क्यूमेक है। जल भराव क्षेत्र में वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, आज मंगलवार को सुबह 11 बजे बांध के 9 जल द्वार 0.78मीटर  औसत ऊँचाई तक खोल कर 1097 क्यूमेक जल की निकासी की जा रही है.

बरगी बांध के 9 गेटों को खोले जाने से माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोतरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा। बांध प्रशासन ने निचले क्षेत्र के रहवासियों से माँ नर्मदा के घाटों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak