पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बच्ची बरामद
जबलपुर। कटियाघाट, एकता चौक के पास सोमवार को खेल रही एक आठ वर्षीय बालिका को उसकी मुंहबोली मौसी ने अगुवा कर लिया। मौसी अपने साथ उसे किराए के मकान पर ले गई थी। उधर, बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद किया।
गौर पुलिस के मुताबिक कटियाघाट के एक परिवार की आठ वर्षीय बालिका का अपहरण उसकी मुंहबोली मौसी वंदना विश्वकर्मा किया था। बालिका की शिकायत आते ही पुलिस अमला अलर्ट हो गया था। क्षेत्र में पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
एक महिला दिखी बच्ची को ले जाते हुए
पुलिस ने जब सीसीटीवी पफुटेज खंगालना शुरू कर दिया तो उसमें एक महिला के द्वारा बच्ची को बहला-पफुसलाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इस महिला की तस्दीक बच्ची के परिजनों से की गई, जिसमें यह सामने आया था कि महिला वंदना विश्वकर्मा है। लिहाजा, पुलिस ने तत्काल वंदना के किनाए के कमरे में दबिश दी थी।
अनसुलझे सवाल
- बच्ची का अपहरण क्यों किया गया था।
- घर आती थी मौसी तो यह अपराध क्यों।
- क्या, कोई पुरानी रंजिश थी।
- मानव तस्करी का मामला है क्या।
