माढ़ोताल के शंकर नगर में सूने मकान का टूटा ताला
जबलपुर। व्हीकल फैक्ट्री से सेवानिवृत होने वाले 70 वर्षीय एक वयोवृद्ध को पत्नी के साथ अपनी ससुराल जाना महंगा पड़ा। दम्पति के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला और घर में रखे जेवरातों पर पार कर दिया। पड़ोसी महिला की सूचना पर दम्पति वापस आए, लेकिन तब तक वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोर भाग गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी मुन्नालाल विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह व्हीकल फैक्ट्री से चार्जमेन के पद से रिटायर्ड है। 9 अगस्त की सुबह पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर अम्बिकापुर ससुराल त्यौहार मनाने चला गया था। 12 अगस्त को सुबह पड़ोसी नवीन नामदेव की पत्नी ने फोन कर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला है। आप लोग घर आ गये क्या? उसने कहा... नहीं। तो उन्होंने जाकर देखा, घर का दरवाजा खुला था, ताला टूटा था। वह शाम को पत्नी के साथ घर वापस आकर देखा ताला टूटा हुआ था दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा समान अस्त व्यस्त था। कमरे मे रखी अलमारी चैक करने पर आलमारी में सोने की रखी 03 अंगूठी, 01 मंगल सूत्र, 01 जोड़ी झुमकी, 01 टाप्स, एक हार, 02 जोड़ी कंगन, चांदी की 03 जोड़ी पायल, 06 कड़े, 03 जोड़ी बिछिया, नगदी 10 हजार अलमारी मे नही थे।