khabar abhi tak

गाजी मियां की मजार में तोडफ़ोड़, धार्मिक झंडा फहराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, चार संदिग्ध हिरासत में..!

 

रीवा। गोर्गी गांव में गाजी मियां की मजार पर तोडफ़ोड़ कर धार्मिक झंडा फहराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त रहा।                                                                                       
          रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोर्गी गांव में मुस्लिम समाज के आस्था का प्रतीक गाजी मियां की मजार है।  जो हजारों साल पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार की दोपहर यहां पर जब लोग जुमे की नमाज पढ़कर गए तो सब कुछ ठीक था। लेकिन रात में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मजार को क्षतिग्रस्त कर उसमें धार्मिक झंडा लगा दिया गया। शनिवार को जब इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की काफी भीड़ इक_ा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ डीएसपी और एसडीएम भी पहुंच गए। घटना से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों को प्रशासन ने समझाइश देते हुए क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कराया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। मामले में पुलिस ने आज सुनील चौरसिया सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak