khabar abhi tak

घमापुर क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या, लाठी-डंडो से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। घमापुर क्षेत्र में कजलियां मेले में आपसी विवाद पर यश मेहरोलिया नामक युवक पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया। हमले में यश के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भरती कराया गया। जहां पर आज यश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

                         खबर है कि कजलिया के दिन तलैया में मेले का आयोजन किया गया, जहां पर यश मेहरौलिया का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करुण सिंधी, सोनू सिंधी व उनके 4-5 साथियों ने मिलकर यश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में यश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद यश को गंभीर हालत में जबलपुर के निजी  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज यश की इलाज के दौरान मौत हो गई। यश की मौत से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने यश द्वारा अस्पताल में दिए गए कथनों के आधार पर करुण व सोनू सहित 4 से 5 आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak