प्रदेश की सड़के होंगी चकाचक, टाइगर रिजर्व से सीधी कनेक्टिीविटी, भोपाल तक ग्रीन फील्ड हाइवे बनेगा, बांधवगढ़-पेंच-कान्हा एक ही कोरीडोर में होंगे
जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को वीरांगना रानी दुर्गावती मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का लोकार्पण करते हुए महाकोशल सहित प्रदेश के विकास के लिए 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की। इन घोषणाओं में टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने की वजह से गडकरी ने कान्हा, पेंच और बांधवगढ़ तक सीधी कनेक्टिीविटी दिए जाने को कहना है। इनका कहना था कि इससे पर्यटन के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि होगी। इन्होंने भोपाल तक लिए नए हाइवे देने का वादा किया है। भोपाल तक 15 हजार करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड हाइवे बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। स्वीकृति मिलते इसका काम अगले वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। गडकरी ने इसके अलावा अमरकंटक, रीवा, कटनी, इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिलों की सड़क, फ्लाईओवर, अंडर पास आदि बनाए जाने की घोषणा की है। शहर में तीन रोप-वे बनाए जाने का भी ऐलान किया है। इसमें एम्पायर से गुरूद्वारा सहित अन्य दो जगहों पर इसे बनाया जाएगा। गडकरी ने सांसद राकेश सिंह का हवाला देते हुए मंच से दो टूक कहा है कि फ्लाईओवर बनाने की घोषणा के बाद अटकलें आ गई थी। 800 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में पैसों की जरूरत थी। सांसद के निवेदन पर सीआरएएफ से इसका इंतजाम किया गया; इससे इसकी लागत 1200 करोड़ तक पहुंच गई थी।
सांसद ने मांगी थी बांधवगढ़ के लिए डीजी रोड
फ्लाईओवर लोकार्पण के मौके पर सांसद आशीष दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पर्यटन के विकास को देखते हुए बांधवगढ़ तक सीधी सड़क की मांग की थी, जिससे यह दूरी 180 की जगह 90 किलोमीटर हो सके।
फ्लाईओवर बदल देगा शहर का भविष्य
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सड़क के विकास के साथ ही शहरों का विकास होता है। संपूर्ण भारत की सड़कों के विकास से देश का भी विकास हो रहा है। इसके माध्ययम से किसान मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इस पफलाईओवर के निर्माण से शहर की उन्नति होगी। इससे भौगोलिक दृष्टि नहीं बदलने वाली है बल्कि इससे भविष्य में बदलाव आएगा। इस निर्माण में तकलीफें काफी आईं लेकिन केन्द्रीय मंत्री गडकरी के हौसले से यह ब्रिज आज शहरवासियों को एक तोहफे के रूप में मिला है। इन्होंने गडकरी से टाइगर एक्सप्रेस की मांग करते हुए 135 सीटर बसों के चलाने की मांग की।
' विकास पुरूष हैं गडकरी '
पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंच से देश का विकास करने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए बताया कि उनकी सोच साकारात्मक है। जनभवनाओं से जुड़ी है। उनका मामना है कि वे आगे की सोच रखकर कार्य कर रहे हैं। उन्हें याद है कि लखनादौन से ललितपुर के बीच कई एक्सीडेंटल प्वाइंट थे, जिन पर उनसे चर्चा की गई थी। गडकरी ने इस मार्ग पर सर्वे कराने के बाद 27 ओवरब्रिज बनवा दिए, जिससे रास्ता आसान हो गया।
सड़कों से देश का भाग्य बदलता है...
कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए अंत में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कों से ही देश का भाग्य बदलता है। इसकी शुरूआत स्व अटलबिहारी बाजपेई के द्वारा की गई थी। प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांव की सीधी कनेक्टिीविटी शहर से हुई थी। इसके बाद इसे विकसित करते हुए देश भर की सड़कों को उन्नत किया गया, जो एक विकसित देश की पहचान बना। श्री यादव ने गडकरी के बताए अमेरिकन कहावत पर कहा कि अमेरिका का मामना है कि सड़कों के विकास के साथ ही देश का विकास है।
ये थीं प्रमुख घोषणाएं
- खरगौन में फोरलेन का चौडीकरण
- बैतूल-परसवारा हाइवे को मंजूरी
- 5500 करोड़ से नेशनल पार्कों तक सीधी कनेक्टिीविटी
- हवाबाग से शाहनाला तक 300 करोड़ से फ्लाईओवर
-15 हजार करोड़ से जबलपुर-भोपाल नया हाइवे
- 10 हजार करोड़ से लखनादौन-रायपुर हाइर्व
- 12 हजार करोड़ इंदौर-भोपाल हाइवे
- जबलपुर-अमरकंटक की सीधी कनेक्टिीविटी
ये थे नजारे
- फ्लाइओवर लोकार्पण पर जमकर हुई आतिशबाजी
- हवा में रंग-बिरंगे अबीर के दिखाई दिए बादल
- भगवा रंग में दिखाई दिया माहौल
- फ्लाईओवर को फूल-मालाओं से सजाया था
- फ्लाइेओवर पर गडकरी, सीएम, पीडब्ल्यूडी मंत्री पहुंचे थे
- घोषणाएं होते ही तालियों से गूंजता पंडाल