khabar abhi tak

अमेरिका की मोस्ट वांटेड महिला भारत से गिरफ्तार, अपने ही 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप, 2 करोड़ रुपए का था इनाम..!

 

वॉशिंगटन/दिल्ली। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने टेक्सास की एक मोस्ट वांटेड महिला को भारत से गिरफ्तार किया है। सिंडी रॉड्रिगेज सिंह नाम की इस महिला पर अपने ही 6 साल के बेटे नोएल रोड्रिग्ज की हत्या का आरोप है। एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर बताया कि सिंडी ने अपने ठिकाने के बारे में झूठ बोला था और फिर भारत भाग गई थी।

                                 भारतीय अधिकारियों व इंटरपोल की मदद से एफबीआई ने भारत में सिंडी को हिरासत में लिया। उसे अमेरिका वापस भेज दिया गया है, जहां उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। सिंडी एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल थी। एफबीआई ने उनकी खबर देने वाले को 2.50 लाख डॉलर (2 करोड़ रुपए) इनाम का ऐलान किया था। काश पटेल के मुताबिक वह पिछले 7 महीने में गिरफ्तार होने वाली चौथी मोस्ट वांटेड भगोड़ी है। जांच के दौरान सिंडी ने दावा किया था कि नोएल नवंबर 2022 से अपने पिता के साथ मेक्सिको में है। लेकिन दो दिन बाद वह अपने पति अर्शदीप और छह बच्चों के साथ भारत के लिए फ्लाइट में देखी गई थीए जिसमें नोएल नहीं था। टेक्सास अधिकारियों ने नवंबर 2023 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एफबीआई ने जुलाई 2025 में सिंडी को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था। सिंडी रोड्रिगेज का जन्म 1985 में टेक्सास के डलास में हुआ था। उसका भारत और मेक्सिको से भी रिश्ता था। अमेरिका पहुंचने के बाद सिंडी को टेक्सास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां उस पर हत्या और अन्य आरोपों में मुकदमा चलेगा। सिंडी की गिरफ्तारी से पहले एफबीआई के डलास प्रमुख जो रॉथरॉक ने कहा था कि नोएल की गुमशुदगी और हत्या का मामला हम सबके दिल में है। सिंडी को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डालकर हम दुनिया भर से उसकी जानकारी मांग रहे हैं ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak