khabar abhi tak

रायपुर से नई इंटरसिटी जबलपुर के लिए नियमित ट्रिप पर चलना शुरू, यहां से मंगलवार 5 अगस्त से छूटेगी

 
मदनमहल, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया डोंगरगढ़, राजनांदगाव एवं दुर्ग स्टेशनों पर ठहराव

जबलपुर. यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11702 /11701 जबलपुर-रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस के मध्य प्रतिदिन एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। इस नई ट्रेन का नियमित संचालन 04 अगस्त 2025 से रायपुर स्टेशन और 05 अगस्त 2025 से जबलपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।  यह नई ट्रेन मार्ग के मदनमहल, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाव एवं दुर्ग स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :- 

     गाड़ी संख्या 11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 04 अगस्त 2025 से प्रतिदिन प्रारम्भिक स्टेशन रायपुर से दोपहर 14:45 बजे रवाना होकर, दुर्ग 15:22 बजे, राजनांदगाव 15:48 बजे, डोंगरगढ़ 16:13 बजे, गोंदिया सायं 17:50 बजे, बालाघाट 18:50 बजे,नैनपुर रात 20:15 बजे, मदनमहल रात्रि 22:30 बजे पहुँचकर उसी दिन रात्रि 22:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

  गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 05 अगस्त 2025 से प्रतिदिन प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से सुबह 06:00 बजे रवाना होकर, मदनमहल 06:10 बजे, नैनपुर 07:55 बजे, बालाघाट 09:22 बजे, गोंदिया 10:10 बजे, डोंगरगढ़ 11:33 बजे, राजनांदगाव 11:58 बजे, दुर्ग दोपहर 13:00 बजे पहुँचकर उसी दोपहर 13:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। 

कोच संरचना :- इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी, 04 चेयरकार द्वितीय श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटरकार के कोच सहित कुल 15 कोच होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak