khabar abhi tak

5 लाख की डिमांग, नहीं मिले तो दी प्रताड़ना, आरोपी पति पर एफआईआर


जबलपुर।
पांच साल शादी के होने के बाद भी ससुराल वालों के दहेज का लोभ कम नहीं हुआ। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने नई बहू पर मायके से पांच लाख लाने की मांग की। बहू के नहीं लाने पर उस पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। थक-हारकर महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

गोराबाजार पुलिस ने बताया कि बिलहरी निवासी रंजना खरे (बदला नाम) ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी 8 मई 19 को निखिल श्रीवास्तव से हुई थी। शादी के समय उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा 10 लाख रूपये की मांग कर रहे थे। मायके वालों ने शादी में 3 लाख रूपये नगद तथा गृहस्थी का सामान तथा सोने चांदी के गहने दिये थे। शादी के एक माह बाद से पति बोले कि शादी में तुम्हारे मायके वालों से 10 लाख रूपये नगद मांगे थे, जो 3 लाख रूपये नगद ही दिये हैं। अब मायके से 5 लाख रूपये लेकर आओ। उसने मना किया तो पति उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति उससे एवं उसके बेटे तनिष्क उम्र 5 वर्ष के साथ भी मारपीट करते हैं।


पति ने उसके 10 लाख रूपये के गहने बेच दिये हैं। पति उसे दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बेटा 5 वर्ष का हो गया है बेटे का एडमीशन स्कूल में नहीं करा रहे हैं। महिला की लिखित शिकायत पर आरोपी निखिल श्रीवास्तव के विरूद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak