khabar abhi tak

केन्द्रीय मंत्री के बंगले के सामने मिले 43 वोटर ID, कई कार्डस जली हालत में रहे, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

 

टीकमगढ़। सिविल लाइन रोड स्थित केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार के शासकीय बंगले के सामने देर रात 43 वोटर ID कार्ड मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने देखा कि कुछ कार्ड्स जली हालत में रहे। आशंका जताई गई है कि इन्हे जलाने का प्रयास किया गया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए है। 

                               खबर है कि केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार के बंगले के सामने बड़ी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड्स देखकर लोग रुक गए। देखते ही देखते यह कई लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं शुरु हो गई। इस बीच सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी भी पहुंच गए, जिन्होने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देते हुए मांग की है। इन वोटर आईडी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में दिए गए लाभों की जांच कराई जाए। क्योंकि कई कार्ड्स जली हुई हालत में मिले है। मामले में तहसीलदार सत्येन्द्रसिंह गुर्जर ने वोटर आईडी कार्ड्स के दुरुपयोग की आशंका जताई है। वहीं कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak