khabar abhi tak

डबलूसीआरएमएस के बड़े नेता एसके वर्मा का शव हनुमानताल में मिला, 2 दिनों से लापता थे, रेल कर्मचारियों में शोक

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) के पूर्व मंडल सचिव व चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (सीआरएस) के पद से दो माह पूर्व ही रिटायर हुए एसके वर्मा का शव आज सोमवार की सुबह हनुमाताल तालाब में मिला. घटना की जानकारी लगते ही परिजनों व रेल कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई है।

उल्लेखनीय है कि श्री वर्मा पिछले दो दिनों से अपने सरकारी आवास रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के समीप से अचानक लापता हो गये थे. उनकी तलाश परिजनों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों द्वारा भी की जा रही थी, किंतु उनका कुछ नहीं पता चला सका था. आज सुबह जब हनुमानताल में एक शव मिला तो परिजनों ने जाकर शिनाख्त की तो वे श्री वर्मा निकले। वे हनुमानताल में किन परिस्थितियों में पहुंचे थे, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। रेल कर्मचारियों व उनको जानने वालों का कहना है कि श्री वर्मा बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे, उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं हो सकती। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak