khabar abhi tak

स्पेशल ट्रे्न को मिला ' एक्सटेंशन ', 25 सितंबर से 13 फेरे दौड़ेगी रीवा-मुंबई एक्सप्रेस


जबलपुर।
यात्रियों की मांग को देखते हुए और आगामी त्यौहारों एवं रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन ने चल रही स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि को विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ-टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 02187-02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 13-13 ट्रिप की विस्तारित करने का निर्णय लिया है। विस्तारित स्पेशल ट्रेन के कोच सरंचना, समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

जबलपुर रेल मंडल के मुताबिक रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस.रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 02187 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक (गुरुवार) स्पेशल, जो 25 सितंबर तक अधिसूचित है। अब 02 अक्टूबर से 25 दिसंबर  तक और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरती है। इसी तरह ट्रेन संख्या 02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस.रीवा साप्ताहिक (शुक्रवार) स्पेशल, जो 26 सितंबर तक अधिसूचित है। अब 03 अक्टूबर से 26 दिसंबत तक और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak