जबलपुर। उजारपुरवा की गोंडवाना कालीन बावली के पास गुरुवार की सुबह घर में घुसकर हुए गोली कांड के मामले में पुलिस ने देर रात lतीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस में आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए गए चाकू और रिवाल्वर बरामद कर ली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के पीछे सुपारी किलिंग सामने आई है। वारदात में भाड़े के बदमाशों ने गोली कांड और चाकूबाजी की है। पुलिस ने हर्षवर्धन की हालत गंभीर बताई है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उजारपुरवा में अपनी नानी के यहां रहने वाले हर्षवर्धन अन्ना पर साहिल रैकवार, टीटू उर्फ आनंद और अरविंद रैकवार में घातक हमला किया था। हमलावर एक ही मोटरसाइकिल में आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।
मोनू यादव ने दी सुपारी
सूत्र बताते हैं कि पुलिस छानबीन में प्रथम दृष्टि यह सामने आया है कि पुराने अक्कू गेग के मोनू यादव ने वारदात के लिए तीनों आरोपियों को सुपारी दी थी। सुपारी हर्षवर्धन को निपटने के लिए दी गई थी।
वारदात की वजह : मोनू यादव और हर्षवर्धन का एक माह पहले विवाद हो गया था। जानकारी यह मिल रही है कि हर्षवर्धन ब्याज पर पैसा चलता था, जिसमें मा का भी पैसा लगता था। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी, जिसमें मोनू ने उसे धमकी दी थी कि वह उसे देख लेगा।
खुद को बचाने अस्पताल में भर्ती : पुलिस छानबीन में या सामने आ रहा है कि मोनू यादव खुद को बचाने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया है। मोनू दमोह के एक अस्पताल में भर्ती है।
