khabar abhi tak

नजर आया बारिश का थमता दौर, तड़तड़ाकर हुई बारिश फिर सन्नाटा, देखें वीडियो



15 मिनट में उफना गई नालियां, सड़क पर भरा पानी

जबलपुर। बारिश का थमता दौर गुरूवार को नजर आने लगा है। देर शाम आधे शहर में तड़तड़ाकर तेज बारिश हुई। 15 मिनट के भीतर शहर को पानी-पानी कर दिया। नालियां उफना गईं। सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर खड़े हो गए।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहेंगे। गुरूवार शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकत तापमान में फील्स लाइन 37 डिग्री सेल्सियस महसूस किया गया है। रात 9-30 बजे के बाद तेज बारिश की आशंका है। हवा में 77 प्रतिशत आद्रत बनी हुई है। हवा का वेग 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak