khabar abhi tak

एमपी-छत्तीसगढ़ के 23 रेलवे स्टेशनों पर फिर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, 1 सितंबर से शुरू होगी सुविधा

बिलासपुर. मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर रेल मंडल सहित प्रदेश के 23 स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू होगा। कोरोना काल में इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। तब से स्थानीय निवासी स्टॉपेज बहाली की मांग कर रहे थे।

इन स्टेशनों पर रुकेंगी गाडिय़ां

यह सुविधा बिलासपुर, बिल्हा, पेंड्रा रोड, गतौरा, खोंगसरा, बेलगहना, करगी रोड, शहडोल, अंबिकापुर, पाराडोल, देवबलौदा चरौदा और किरोड़ीमल नगर समेत कई स्टेशनों पर मिलेगी। इन स्टेशनों पर अमृतसर-विशाखापट्टनम, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी, भिलाई-दुर्ग-छपरा, शालिमार-लोकमान्य तिलक, टाटानगर-एनएससी बोस इतवारी जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें रुकेंगी।

यात्रियों और व्यापार को होगा फायदा

यह निर्णय छोटे और मंझोले स्टेशनों के यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। अब उन्हें लंबी दूरी की ट्रेनों में चढऩे-उतरने के लिए बड़े जंक्शन तक नहीं जाना पड़ेगा। छोटे कस्बों और गांवों को रेल नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे आम जनता को सुविधा के साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह सुविधा 1 और 2 सितंबर से शुरू होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak