नगर निगम आयुक्त सहित विभाग प्रमुखों की बैठक में बोले महापौर अन्नू, गौशालाए मेयर हेल्प लाइन और री.डेंसीफिकेशन के कार्यो पर रहा फोकस
जबलपुर। नगर निगम के सभी विभागीय प्रमुखों की बैठक मंगलवार को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ की अध्यक्षता एवं निगमायुक्त प्रीति यादव की उपस्थिति में हुई, जिसमें नागरिकों के हित में प्रचलित और प्रस्तावित सभी महात्वकांक्षी योजनाओं एवं कार्यो को उच्चगुणवत्ता के साथ पूर्ण और प्रारंभ कराने के लिए टाइम लाइन निर्धारित की गयी। बैठक में महापौर एवं निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कामों की प्राथमिकता और उच्चगुणवत्ता के साथ जो कार्य प्रचलन में है उसे पूर्ण करायें और जो प्रस्तावित हैं उनपर प्रक्रिया का वैधानिक पालन करते हुए अतिशीघ्र प्रारंभ कराएॅं।
सभी विभागीय प्रमुखों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर ने यह भी प्रमुखता से चर्चा की कि बजट में घोषित सभी कार्यो में से पूर्ण करने के लिए शेष बचे कार्यो को भी शीघ्रता से करायें ताकि नागरिकों को उसका लाभ मिल सके। शेष बचे सभी कार्यो पर विशेष रूप से फोकस किया गया। महापौर ने बैठक में गौशाला, मेयर हेल्प लाइन और री-डेंसीफिकेशन के कार्यो पर भी प्रमुख रूप से फोकस करते हुए कहा कि हाईटेक गौशाला को क्षमता के अनुरूप विस्तारीकरण करें और वहॉं के आस-पास के क्षेत्रों में सघन रूप से पौधों का रोपण कराकर सौन्दर्यीकृत करते हुए पर्यटन का स्वरूप प्रदान करें ताकि वहॉं लोग आकर देखें और प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठा सकें।
महापौर ने गौशाला निर्माण के लिए सभी तैयारियॉं करने तथा प्लांटेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को स्वच्छता के नाम से कोई न कोई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे स्वच्छता के प्रति लोगों में और अधिक जागरूकता आए। शहर की सभी प्रमुख सड़कों को तत्काल प्रभाव से दुरूस्त कराने पी.डब्लू.डी. के अधिकारियों को निर्देशित किया।
महापौर ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि तालाबों के उन्नयीनीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाएॅं तथा री-डेंसीफिकेशन के कार्यो को भी प्राथमिकता में शामिल करते हुए आगे की प्रक्रिया तेज गति से पूरी की जाये।
इसके अलावा समीक्षा बैठक में महापौर ने अन्य बिन्दुओं पर भी फोकस किया और सभी संबंधितों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, अंकिता जैन, सहायक आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, जीएस मरावी, शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सहायक यंत्री एवं स्वच्छता सेल के सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, सहायक यंत्री अनिकेत गोरैया, वीरेन्द्र पाण्डेय, दीप्ति भनारिया, सौरभ त्रिपाठी, अमन तिवारी उपस्थित रहे।
