khabar abhi tak

मछली परिवार की कोठी जमींदोज, भोपाल में 15 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर बनाई थी तीन मंजिला इमारत,

 

भोपाल। ड्रग तस्करी व रेप केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी को आज जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है।धराशायी कर दी है। नगर निगम व पुलिस का अमला 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों ने 15 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर बनाई गई इस अवैध इमारत को धराशायी कर दिया। 
    आज पूर्वान्ह 11 बजे शुरु की गई कार्रवाई शाम 6 बजे तक चली। तीन मंजिला इमारत को तोडऩे से पहले कोठी में रखा सामान बाहर निकाला गया। एसडीएम विनोद सोनकिया समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर डटे रहे। भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप-ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया।

SDM बोले, सरकारी जमीन पर बनी है कोठी

एसडीएम विनोद सोनकिया समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोठी का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है। इसलिए पूरी इमारत को तोड़ा जा रहा है।

ऐसी थी मछली की कोठी-

-कोठी 1990 में बनाई थी

-15 हजार स्क्वायर फीट में निर्माण

-तीन मंजिला तक 30 से ज्यादा कमरे

-20 से 25 करोड़ रुपए कीमत का आंकलन

-गैरेज, पार्क, झूला घर भी बना रखा था

-पूरा निर्माण सरकारी जमीन पर किया

सीएम ने कहा था. ड्रग माफिया को छोड़ेंगे नहीं-

सीएम डॉ मोहन यादव ने दो दिन पहले कहा था कि लव जिहाद हो या ड्रग्स माफिया, इस तरह के अपराधियों को हम छोड़ेंगे नहीं। नेस्तनाबूद कर देंगे। सीएम भोपाल में नर्मदापुरम रोड स्थित आमेर मैजेस्टिक में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak