khabar abhi tak

RAIL NEWS: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का नौरोजाबाद एवं रूपोंद स्टेशनों पर ठहराव मिला

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का नौरोजाबाद एवं रूपोंद स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा दिनांक 30 जुलाई 2025 से प्रभावी हैं।

ये है ठहराव की समय सारिणी

  गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई 2025 से नौरोजाबाद स्टेशन पर 02:53 बजे पहुंचकर 02:55 बजे एवं रूपोंद स्टेशन पर 03:41 बजे पहुंचकर 03:43 बजे प्रस्थान करेगी।

   इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई 2025 से रूपोंद स्टेशन पर 20:32 बजे पहुंचकर 20:34 बजे एवं नौरोजाबाद स्टेशन पर 21:35 बजे पहुंचकर 21:37 बजे प्रस्थान करेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak