khabar abhi tak

OMG : दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी की, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक अनोखी शादी की चर्चा चहुंओर हो रही है. यहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से एक साथ शादी की है। एक भाई गवर्नमेंट जॉब में है, जबकि दूसरा विदेश में। तीनों शिक्षित परिवार से हैं और आपसी रजामंदी के बाद शादी की है। इस अनोखी शादी के जरिए एक बार फिर हिमाचल की पारंपरिक बहुपति प्रथा चर्चा में आ गई है, जिसे सामाजिक और कानूनी मान्यता मिली हुई है।

दरअसल, यह शादी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के थिंडो खानदान में हुई है। यहां कुन्हट गांव की रहने वाली लड़की के साथ 12 से 14 जुलाई के बीच दो सगे भाइयों ने विधिवत शादी की। इस शादी में दूल्हा दुल्हन के परिजनों के साथ गांववाले धूमधाम से शामिल हुए। दोनों दूल्हे शिक्षित हैं। इनमें एक भाई हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में सरकारी नौकरी करता है। जबकि दूसरा भाई विदेश में काम करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak