khabar abhi tak

MP में बाढ़ के हालात, शहडोल में दीवार गिरने से दम्पति की मौत, शिवपुरी में बाढ़, उमरिया में डेम के गेट खोले गए..!

 


जबलपुर,भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से  हर तरफ बाढ़ के हालात निर्मित हो रहे है।  उमरिया में आज संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोले गए हैं। सागर से बेगमगंज व ग्यारसपुर जाने वाला मार्ग नदियों में बाढ़ के कारण बंद हो गया। 

                                    इसी तरह शिवपुरी में बैराड के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। घरों में पानी भर गया है। जोराई गांव में सड़क पर खड़ी गाडिय़ां पानी में डूब गई हैं। श्योपुर जिले के बेनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी गांवों में घुस गया है। यहां करीब 20 घरों में पानी भर गया, जिससे गृहस्थी का सामान खराब हो गया। ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। शहडोल के केशवाही के मझौली क्षेत्र में तेज बारिश से मकान की कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। नरसिंहपुर में आज सुबह स्टेट हाईवे-22 पर पुलिया धंस गई, जिससे रास्ता बंद हो गया।  यहां वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak