khabar abhi tak

MP- पत्नी से झगड़ा युवक गुस्से में ट्रेन के बगल में प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार, RPF ने पकड़ा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन में हमें समय अफ़रातफ़री मच गई, जब एक युवक रेलवे स्टेशन पर कार लेकर प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर पहुंचा, उस समय नई दिल्ली आगरा कैंट इंटरसिटी ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी। मथुरा में गुरु पूर्णिमा के मेले को देखते हुए इस ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन तक बढ़ाया गया है और इसी ट्रेन से यात्री उतर रहे थे। कार को प्लेटफार्म पर देखकर डर गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एक्शन में आई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। युवक नशे में था, उसने जो कारण बताया उसे सुनकर सब हैरान रह गए, रेलवे पुलिस ने कार को जब्त कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें रेलवे स्टेशन पर रात अचानक जब लोगों ने एक सफ़ेद रंग की कार देखी तो वे हैरान रह गए। इस समय रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसलिए कंपनी ने अपने वाहनों को प्लेटफ़ॉर्म तक ले जाने के लिए रैंप बना रखे हैं। इसी का इस्तेमाल करते हुए युवक कार लेकर पहुंच गया। प्लेटफ़ॉर्म पर गस्त कर रहे RPF के जवानों को जब ये जानकारी लगी तो वे दौड़ कर कार के पास पहुंचे। उसे रोककर युवक को नीचे उतारा, पुलिस ने जब पूछताछ की तो वो नशे में दिखाई दिया।

युवक ने बताया कि उसे शराब पीने की आदत है। उसका पत्नी से झगड़ा हो गया और वो मायके चली गई तो उसने कार गुस्से में कर को प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़ा दिया। आरोपी का नाम नितिन राठौड़ बताया गया है और वो ग्वालियर के आदित्यपुरम क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। रेलवे पुलिस युवक को कार सहित थाने ले गई और उस पर रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak