khabar abhi tak

MP : कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल, कहा जो मर्द थे वे जंग में आए, जो हिजड़े थे संघ में चले गए, अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह में दिया विवादित बयान

 


अशोक नगर। एमपी कांग्रेस ने आज अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया। प्रदेशभर से नेता व कार्यकर्ता यहां पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने पहुंचे। इस बीच ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने मंच से विवादास्पद बयान दिया। गुर्जर ने कहा जो मर्द थे वे जंग में आए, जो हिजड़े थे वे संघ में गए। समझ गए नए इशारा ही काफी है। 

                                     कार्यक्रम में आ रहे विधायकों और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के काफिले को भी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग के लिए रोका। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें रोकने के लिए 8 जिलों की पुलिस बुलाई गई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ता का जहां पसीना गिरेगा, वहां मेराए कांग्रेस के नेताओं के खून की अंतिम बूंद भरी गिरेगी। कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी विवेक शर्मा ने अशोक नगर में मंच से जीतू पटवारी सहित न्याय सत्याग्रह में उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। तत्काल ही अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने की घोषणा कर दी। इससे पहले पटवारी ट्रैक्टर से पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित सभास्थल तक पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 100 गाडिय़ों के काफिले के साथ आए। तराना विधायक महेश परमार की गाड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि विधायकों की गाड़ी की भी चेकिंग कर रहे हो। मुझे गोली मार दो और बीजेपी का बिल्ला लगा लो। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय व पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को भी पुलिस ने रोक लिया। इस पर कुशवाह एसआई से बोले  कि मैडम हमारी भी सरकार बनेगी। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा क्या हम बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं-

इससे पहले सिंघार के काफिले की गाडिय़ों की गुना में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चेकिंग की गई। पुलिस ने गाडिय़ों के नंबर व इनमें सवार लोगों के नाम दर्ज किए। डिग्गी खोलकर तलाशी ली। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पुलिस से बोले हम क्या बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं, क्यों परेशान कर रहे हो। इस पर पुलिस ने कहा कि ये सब तो आप की ही सुरक्षा के लिए है।

कांग्रेस नेता.कार्यकर्ता गिरफ्तार, तुरंत रिहा

एसडीओपी विवेक शर्मा अशोक नगर में मंच से जीतू पटवारी सहित न्याय सत्याग्रह में उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार करना की घोषणा की। तत्काल अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने की घोषणा कर दी।

जीतू पटवारी बोले जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है-

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ता का जहां पसीना गिरेगा, वहां मेरा, कांग्रेस के नेताओं के खून की अंतिम बूंद भरी गिरेगी। एक शेर था कुछ दिन पहले जब सरकार गिरी थी तब एक शेर आया था। वसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है जिंदा हैं तो जिंदा रहना भी जरूरी है। अरे जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है। सिंधिया ने घमंड से यह शायरी की थी, उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि कितना घृणित काम किया है जीतू पटवारी ने।

भाजपा हमारी एकजुटता से डरी हुई-

रघुराज लोधी के भाई को मैला खिलाकर घिनौनी हरकत की गई। हमारे अध्यक्ष ने उसकी व्यथा सुनी और कलेक्टर को कॉल किया। उस पर तो एफआईआर दर्ज नहीं हुईए एफआईआर प्रदेश अध्यक्ष पर हुई। भाजपा हमारी एकजुटता से डरी हुई है। 2028 में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। यह भाजपा को पता है। हमें डरने.झुकने की जरूरत नहीं है।

जयवर्धन सिंह ने कहा पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोका-

कांग्रेस के पूर्व मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने गजराज लोधी को लेकर मंच पर कसम खाई। उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है। मैं बजरंगबली की कसम खाता हूं 24 तारीख से पहले जीतू पटवारी से गजराज लोधी व उनका परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। उन्होंने पुलिस प्रशासन के बारे में कहा कि वह हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। शहर के चारों ओर बेरिकेडिंग की गई हैं। होटलए मैरिज गार्डन अधिग्रहण कर लिए। पेट्रोल पंप बंद कर दिएए लेकिन फिर भी भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak