khabar abhi tak

MP-CG सहित 6 राज्यों में CBI ने दी दबिश, 3 डाक्टर सहित 6 गिरफ्तार, 55 लाख रुपए लेकर रिपोर्ट देने का मामला


भोपाल। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मान्यता के लिए मेडिकल कालेज के पक्ष में 55 लाख रुपए रिश्वत लेकर अनुकूल रिपोर्ट देने के मामले में तीन डाक्टरों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। CBI ने गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में 40 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। जिसमें और भी नए खुलासे होने की संभावना है। 

                                    खबर है कि CBI ने यह दबिश छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ी है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के बदले 55 लाख रुपए रिश्वत देते हुए वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। संस्थान के पदाधिकारी व बिचौलिए, निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। CBI ने पुख्ता खबर मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। रिश्वत के लेन-देन के दौरान सभी 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में 3 डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी व 3 दलाल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है। CBI ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak