khabar abhi tak

MP : भालू के हमले में संजय टाइगर रिजर्व में 3 लोगों की मौत, 4 घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने आदमखोर को पीट-पीटकर मार डाला

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भालू के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। चार घायल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला।

मामला संजय टाइगर रिजर्व से लगी ग्राम पंचायत बस्तुआ की दलित बस्ती में सोमवार 7 जुलाई का है। यहां सुबह करीब 5 बजे भालू ने बब्बू यादव (80) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर दीनबंधु साहू (70), मनीष साहू (27) और संतोष यादव (43) बचाने दौड़े। भालू उन पर भी झपट पड़ा। बब्बू और दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संतोष यादव, मनीष साहू, तेजबली सिंह और दो अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। हमले में एक भैंस भी घायल हुई है।

वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

भैंस चरा रहे लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां भालू को घेर लिया। उसे मार डाला। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने कहा- वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं। यह क्षेत्र वन्यजीवों की सक्रियता वाला है, इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak