khabar abhi tak

दो युवकों भाईयों की क रंट लगने से मौत, फसल बचाने बिछाए गए तार में खुद ही फंस गए

सिवनी। ग्राम पंचायत सेटेवानी के कोदझिर गांव जिला सिवनी में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब खेत में लगी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बचाने के लिए बिछाए गए करंट के तार में फंस गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई। बारिश के चलते दोनों युवकों को तार नजर नहीं आए और करंट की चपेट में आ गए। 

                          इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोदाझिर निवासी अशोक भलावी उम्र 35 वर्ष व मनोज पन्द्रे 36 वर्ष ने अपने खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तार लगाकर उसमें बिजली करंट प्रवाहित किया था। देर रात बारिश के दौरान दोनों युवक अपने खेत की ओर गए, जहां पर  बारिश के कारण उन्हें बिजली के तार दिखाई नहीं दिए। एक युवक का पैर तारों पर जैसे ही पड़ा तो करंट की चपेट में आ गया। अपने साथी को करंट की चपेट में देख दूसरा युवक उसे बचाने पहुंचा। लेकिन बारिश के कारण भूमि भी गीली होने से वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में अशोक व मनोज दोनों की ही मौत हो गई। काफी देर तक दोनों युवक अपने घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई, वे तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो देखा कि दोनों युवक जमीन पर मृत हालत में पड़े है। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तार हटवाते हुए अशोक व मनोज के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया रहा, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak