khabar abhi tak

किंग खान शाहरुख के साथ हादसा, शूटिंग के दौरान लगी चोट, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

मुंबई.  बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.  शाहरुख खान को उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है. बता दें कि 59 साल के शाहरुख खान मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में कुछ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक दुर्घटना के कारण उन्हें चोट लग गई.

शाहरुख खान को शूटिंग के दौरान लगी चोट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि, चोट की सटीक जानकारी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन शाहरुख अपनी टीम के साथ फ़ौरन मेडिकल हेल्प के लिए अमेरिका गए हैं, ये कोई गंभीर बात नहीं है, बल्कि मांसपेशियोंमें में चोट है, क्योंकि शाहरुख पिछले कुछ सालों में स्टंट करते हुए अपने शरीर की कई मांसपेशियों में चोट लगाते रहे हैं.'

डॉक्टर ने शाहरुख को दी ये सलाह

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद, शाहरुख को काम से एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी है है. वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, 'किंग का अगला शेड्यूल अब सितंबर/अक्टूबर  में शुरू होगा, क्योंकि शाहरुख को ठीक होने के लिए कुछ समय निकालने की सलाह दी है. चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद, एक्टर पूरी स्ट्रेंथ से फिर से सेट पर लौटेंगे.

इसके साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जुलाई से अगस्त तक फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ में किंग के कई होसों की शूटिंग के लिए बुकिंग अगली इंफॉर्मेशन तक रद्द कर दी गई है. आपको बता दें कि किंग की शूटिंग भारत और यूरोप में होनी है. वहीं शूटिंग शेड्यूल के बारे में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak