khabar abhi tak

दो दिन स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने दिए आदेश



जबलपुर।
जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दो दिन स्कूलों की छुट्टी दे दी है। ये स्कूल 7 और 8 जुलाई को बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी 48 घण्टे के दौरान भारी वर्षा की बताई। इस संभावना को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर सात और आठ जुलाई को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं नवोदय विद्यालयों पर भी लागू होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak