khabar abhi tak

श्मशान में भाजपा नेता का इश्क ! महिला के साथ वायरल वीडियो में मांगते रहे माफी


बुलंदशहर।
बुलंदशहर के शिकारपुर में श्मशान में भाजपा नेता का इश्क सुर्खियों में है। ये नेता हैं राहुल वाल्मीकि। कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट में एक महिला के साथ ये थे, जो कार से कम कपड़ों में बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। वीडियो बनाने वाले लोगों से ये माफी मांगते भी दिखे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीजेपी नेता राहुल वाल्मीकि अंडरगारमेंट में कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं और भीड़ को देखकर लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से वीडियो न बनाने और उन्हें जाने देने की गुहार लगाई, जबकि उनके साथ मौजूद महिला ने दुपट्टे से चेहरा छिपाने की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। लोगों ने श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध कार खड़ी देखी तो शक होने पर उन्होंने कार की तलाशी ली और राहुल वाल्मीकि को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने तुरंत मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ऐसे किसी वीडियो की खबर अभी तक पुष्टि नहीं करता है। इधर, राहुल वाल्मीकि के पिता का दावा है कि यह वीडियो 5-6 महीने पुराना है और इसे राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया है। वहीं, बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान करने में जुटी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak