khabar abhi tak

कर्मचारियों की कमी से लोगों का काम प्रभावित, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त को लिखा पत्र


जबलपुर।
नगर निगम में राजस्व और बाजार विभाग के 3 संभागीय अधिकारी और अधीक्षकों के सेवानिवृत्त होने के कारण निगम का काम प्रभावित हो रहा है। इसका प्रभाव आम लोगों पर पड़ रहा है। इन जगहों पर निगम को जल्द भरपाई करनी चाहिए। इस आशय का एक प़त्र नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने निगमायुक्त को लिखा है। पत्र में मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बताया है कि नगर निगम जोन-2, गढ़ा-13, मुख्यालय एवं 15 नंबर सुहागी के संभागीय अधिकारियों सहित राजस्व के प्रभारी एवं बाजार अधीक्षक को सेवानिवृत्त हुये 3 दिवस हो चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की नियुक्ति इन पदों पर नहीं हुई है ? पूर्व में भी देखने में आया था कि 10-15 दिन होने पर भी अधिकारियों-कर्मचारियों की जगह दूसरे कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई थी, जिसके कारण जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के कार्य प्रभावित होते रहे। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने पत्र में बताया कि 28 मार्च को 9 कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति की गई है। अभी तक इन कर्मचारियों को किसी भी विभाग में पदस्थ नहीं किया है। विभागों में कर्मचारी न होने से कार्य प्रभावित हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak