khabar abhi tak

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा :टैंकर में विस्फोट से तीन लोगों की मौत, सभी मृतक यूपी निवासी

वडोदरा. गुजरात के वडोदरा जिला अंतर्गत सावली तालुका के मोक्षी गांव में एक प्लांट के टैंकर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार 27 जुलाई की देर शाम वाहन से चिपके डामर को बैरल में डालने के लिए टैंकर को गर्म किया जा रहा था। टैंकर में गैस का दबाव बढ़ा और विस्फोट हो गया। इससे पास खड़े तीन लोगों की मौत हो गई। 

भद्रवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में वाहन का चालक, क्लीनर और एक मजदूर शामिल है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी 26 वर्षीय अरमान जियाउल्लाह, राजस्थान के अलवर निवासी 21 वर्षीय अशोक गुर्जर और वडोदरा निवासी 33 वर्षीय शाकिब अख्तर खान के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak