सीहोर/बैतूल। मध्यप्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच झरने व वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने के लिए लोग पहुंच रहे है। जो जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते है। जिसके चलते हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही मामला सीहोर व बैतूल में देखने को मिला है। सीहोर में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के 5 छात्रों में से दो भेरुखो वाटरफॉल में डूब गए। वहीं बैतूल में भी झरने में गिरकर डूब गया। दोनों स्थानों पर युवक सेल्फी लेते वक्त हादसे का शिकार हुए है।
बताया गया है कि कालेज के पांच छात्र मोटर साइकल से सीहोर के खिवनी अभ्यारण्य के जंगल में भेरुखो वाटरफॉल देखने पहुंचे। जहां पर एक छात्र सेल्फी लेते समय तेज बहाव में बह गया। दोस्त को बहते देख दूसरा छात्र भी गहरे पानी में चला गया। छात्रों की पहचान सिन्मुक 20 वर्ष व हेमंत राव 20 वर्ष के रुप में हुई है, दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंच गई लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। सुबह से छात्रों की तलाश फिर शुरु कर दी गई है। इसी तरह बैतूल में भी एक छात्र सेल्फी लेने के दौरान झरने में डूब गया। पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद दोनों की पिकनिक स्पॉट पर हड़कम्प मच गया।