मॉडल रोड का पूजन : कांग्रेस ने सड़क की मजबूती से खोली भाजपा की पोल, देखें वीडियो



जबलपुर।
आज जब पूरे मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत बदहाल है, गड्ढों में सड़कें गायब हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, मॉडल रोड 25 साल बाद भी चमचमा रही है। यह सड़क किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता, गुणवत्ता और जनसेवा की भावना का परिणाम है। यह कहना था कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा का। इन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सशक्त निर्माण की याद में शुक्रवार शाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सड़क पूजन किया गया। शर्मा ने बताया कि यह वही सड़क है जिसका निर्माण तत्कालीन कांग्रेस महापौर स्वर्गीय विश्वनाथ दुबे ने कराया था। वर्षों बीत जाने के बावजूद सड़क आज भी न केवल सुरक्षित और मजबूत है। इन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें सिर्फ भाषणों और नारों में विकास करती हैं। ज़मीनी सच्चाई यह है कि जिस सड़क को कांग्रेस ने 25 साल पहले बनवाया, वह आज भी वैसी ही टिकी है। लेकिन भाजपा की बनाई सड़कें 25 महीने भी नहीं टिकतीं। हर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और मंत्री कहते हैं कि सड़क बनेगी तो गड्ढे तो होंगे ही। यह मानसिकता ही भाजपा शासन की असल पहचान है,  भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता से धोखा। शर्मा की दलील है कि भाजपा के राज में सड़कों के नाम पर केवल घोटाले हुए हैं। टेंडर घोटाले, गुणवत्ताहीन निर्माण और फिर उन्हीं सड़कों की बार-बार मरम्मत में करोड़ों खर्च कर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। क्या भाजपा सरकार बता सकती है कि उनके कार्यकाल में बनी कोई एक सड़क है जो बिना टूटे 10 साल भी टिक पाई हो।


शर्मा ने यह भी कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस इसी तरह भाजपा की नाकामी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती रहेगी। पूजन कार्यक्रम में कमलेश यादव, सतीश तिवारी, अयोध्या तिवारी, संतोष पंडा, वकील अंसारी, कलीम खान, राकेश पांडे, प्रमोद पटेल, मुकेश राठौर, राजेश सोनकर, विवेक अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, नरेंद्र पांधे, अनुराग गढ़वाल, अभिषेक यादव, मदन लारिया, प्रवेंद्र चौहान, भावना निगम, देवकी पटेल,  अरुण पवार, मनोज नामदेव, पीपी पटेल, पूनम सोनकर, निर्मल चंद, जग्गू विश्वकर्मा, रितेश नोतनानी, रविन्द्र गौतम, भरत पटेल, राहुल कोरी, अभिषेक पाठक, रंबल विश्वकर्मा, उमेश पटेल, महेश मिश्रा, विष्णु विनोदिया, रिजवान अली, अमित सोनकर, सागर शुक्ला, इमरान हुसैन, राजकुमार सोनी, दिलीप साहू, राजेंद्र जायसवाल, रज्जू सराफ मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post