साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से परेशान वृद्ध ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, लगातार मिल रही धमकियां..!

 


रीवा। साइबर ठगों से परेशान होकर रीवा निवासी वृद्ध सरोज दुबे ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध ने अपने दोस्तों से रुपया उधार लेकर ठगों के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद भी ठगों द्वारा वाट्सएप कॉल कर और रुपयों की मांग कर धमकी दी जा रही थी। 

                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार रीवा निवासी सरोज दुबे उम्र 65 वर्ष की पहली पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो गया। इसके बाद उन्होने दूसरी शादी कर ली और पुश्तैनी मकान में रह रहे थे। सरोज दुबे को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा कर रुपयों की मांग शुरु कर दी। उन्होने अपने दोस्त व रिश्तेदारों से करीब 37 हजार रुपए उधार लेकर ठगों के मोबाइल नम्बर 8955504415 पर ट्रांसफर कर दिए। यह राशि दो-तीन दिन में ट्रांसफर की। इसके बाद भी सरोज दुबे को लगातार धमकियां दी जा रही थी। ठग कभी पुलिस अधिकारी तो कभी बैंक अधिकारी बनकर वाट्सएप कॉल करके धमकी दे रहे थे। सरोज दुबे को उनके रिश्तेदारों ने कोतवाली थाना में शिकायत करने के लिए कहा लेकिन वे परेशान रहे। जिसके चलते उन्होने अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मार ली। सरोज दुबे के पिता मुन्नीलाल दुबे तहसीलदार के पद सेवानिवृत हुए थे, उनके निधन के बाद सरोज ने उनके नाम की लाइसेंसी बंदूक अपने नाम पर कराई थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post